MG Windsor wins Indian Green Car of the Year at ICOTY 2025

ये है भारत की नंबर-1 इलेक्ट्रिक कार, मिला यह अवार्ड, TATA, Mahindra और BMW को पछाड़ा

Follow Me

MG मोटर्स की इलेक्ट्रिक कारें भारत में धूम मचा रही है. भारत में लॉन्च की गई कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार MG Comet EV सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों में से एक है. वहीं पिछले साल 2024 में लॉन्च की गई MG विंडसर EV भी कंपनी के लिए गेम चेंजर साबित हो रही है. MG Windsor EV भारत में लॉन्च होने के बाद से ही नंबर-1 इलेक्ट्रिक कार बनी हुई है. और हाल ही में MG विंडसर EV को “इंडियन ग्रीन कार ऑफ द ईयर 2025” के अवार्ड से भी नवाजा गया है.

यह भी देखिए : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों लेना, जब मार्केट में उपलब्ध है CNG बाइक, सबसे ज्यादा 300KM का माइलेज, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, और सस्ती कीमत, शोरूम पर लगी लोगो की भीड़

TATA, Mahindra और BMW को पीछे छोड़ बनी नंबर-1

प्रतिष्ठित इंडियन कार ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2025 का आयोजन किया गया. जिसमे ग्रीन कार ऑफ द ईयर 2025 खिताब के लिए टाटा पंच, BMW, मिनी कंट्रीमैन EV औऱ BYD जैसे दावेदार शामिल हुई. लेकिन 157 अंक प्राप्त MG Windsor EV ने ग्रीन कार ऑफ द ईयर 2025 खिताब को अपने नाम किया. दुसरे स्थान पर BMW की i5 रही जिसने 99 अंक हासिल किये.

यह भी देखिए : हो जाओ तैयार! Honda का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर होने जा रहा है लॉन्च, इस दिन होगा कीमत का खुलासा! 102Km रेंज, TFT डिस्प्ले 

MG WINDSOR EV सबसे ज्यादा बिकने वाली कार

MG WINDSOR EV कार भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद से ही नंबर-1 बनी हुई है. ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 3 महीने में कंपनी ने करीब 10,000 से ज्यादा यूनिट्स बेच दिए हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दे की एमजी मोटर्स ने WINDSOR EV को भारतीय बाजार में 11 सितंबर 2024 को आधिकारिक रूप से लॉन्च किया था.

कीमतों में हुई बढ़ोतरी

MG WINDSOR EV कार को तीन वेरिएंट EXCITE, EXCLUSIVE, ESSENCE  में लॉन्च किया गया था। लेकिन अब कंपनी ने भारतीय बाजार में इस इलेक्ट्रिक कार की बढ़ती मांग को देखते हुए कीमतों में करीब ₹50,000 तक की बढ़ोतरी कर दी है.

यह भी देखिए : नए साल पर TATA ने दिया गरीबों को सरप्राइज! सिर्फ़ 4.99 लाख लॉन्च की नई कार, जानिए

बता दे WINDSOR EV EXCITE वेरिएंट की पुरानी कीमत 13.50 लाख थी, जो अब 14 लाख हो गई है। EXCLUSIVE वेरिएंट की कीमत 14.50 लाख थी, जो अब 15 लाख हो गई है। वहीं, ESSENCE वेरिएंट की कीमत 15.50 लाख रुपए थी, जो अब बढ़कर 16 लाख हो गई है।

Leave a Comment

Join WhatsApp!